ठियोग(रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में रेड रिबन क्लब ने विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की संयोजक डॉ. निधि ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पोस्टर और नारा लेखन के जरिये एड्स से बचाव पर जागरूक किया। कार्यक्रम में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था की ओर से मनवीर सिंह और पूनम गुप्ता ने विद्यार्थियों को एड्स के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन वंशिता ने किया और स्मृति ने एक पीपीटी से प्रस्तुति दी। रेड रिबन क्लब के सदस्य देवेंद्र ने एड्स विषय पर एक कविता का वाचन किया। क्लब के सदस्य गौरव और जतिन ने एड्स से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने रेड रिबन क्लब के सदस्यों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी।