फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रैली निकालकर एड्स पर किया जागरूक

विज्ञापन
सर्वपल्ली बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने रामपुर में एड्स रोग बारे किया लोगों को जागरूक। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान नोगली के प्रशिक्षुओं ने सोमवार को एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्थान के प्रशिक्षुओं ने राज दरबार से लेकर रामपुर बाजार तक एड्स और नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। संस्थान की प्रधानाचार्य डाॅ. सीमा भारद्वाज ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशिक्षुओं ने जन जन का एक ही नारा एड्स मुक्त हो देश हमारा, के नारों से लोगों को जागरूक किया। प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को एड्स और नशे के दुष्प्रभाव बताए। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि एड्स से बचाव केवल व्यक्तिगत नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी है।

सर्वपल्ली बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने रामपुर में एड्स रोग बारे किया लोगों को जागरूक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें