ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राज्य सहकारी बैंक शाखा ज्यूरी ने कोटला में एफडीएलसी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्तीकरण पर जागरूक किया। कार्यक्रम में कोटला गांव की महिला मंडल की सदस्यों ने भाग लिया। शाखा प्रबंधक सतीश रस्तोगी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, धोखाधड़ी से बचाव, विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान रूपा कायथ, उषा वर्मा, शांति जिश्टु और लीला वर्मा समेत ग्रामीण मौजूद रहे।