चौपाल (रोहड़ू ) । उपमंडल कुपवी के लोहानधार में कृषि, बागवानी और पशुपालन विभाग ने संयुक्त जागरुकता शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अमन राणा ने की। शिविर में बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ सुरेंद्र जस्टा, उद्यान विकास अधिकारी श्याम शर्मा ने किसानों और बागवानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा कृषि विभाग, पशु पालन विभाग अधिकारी ने लोगों को जागरूक किया। बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ सुरेंद्र जस्टा ने बागवानों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर फार्मर एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष तुलसी राम जमालटा सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद