राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानम में अग्नि शमन विभाग छात्रों को जागरूक करते हुए। संवाद
पूह (किन्नौर)। पूह खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानम और रिब्बा स्कूल में आपदा प्रबंधन पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा से बचाव को लेकर जागरूक किया। उपशिक्षा निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने बताया कि सरकार ने चार अप्रैल से सात अप्रैल तक किन्नौर में पांच स्कूलों को आपदा की जानकारी देने के लिए चिह्नित किया था। इनमें रिकांगपिओ, कोठी, पांगी, रिब्बा और कानम स्कूल में आपदा की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार, सुंदर लाल प्रभारी वरिष्ठ प्लाटून कमांडर बोध राज नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
- संवाद