फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काशापाट में महिलाओं ने भांग के पौधे किए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की काशापाट पंचायत में महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को नष्ट किया और नशे के खात्मे का संकल्प लिया। यह अभियान सारी दामानी और पाट सहित विभिन्न गांवों में ग्रामवासियों के सहयोग से चलाया गया। महिलाओं ने ग्रामीणों को नशे के सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्वस्थ और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। काशापाट पंचायत के उपप्रधान ईश्वर सनाटू, वार्ड सदस्य महेश्वर सिंह, कांता देवी, महिला मंडल अध्यक्ष राज देवी और निशा मेहता सहित अन्य महिलाओं ने अभियान में सहयोग किया। पुलिस विभाग की टीम ने भी इसमें भाग लिया। सहायक उप निरीक्षक सतविंद्र सिंह और शिव राम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने नशे के खिलाफ इस मुहिम को सफल बनाने में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें