आंगनबाडी के सर्कल कुंगश में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद महिलाएं
मिशन शक्ति के तहत चार अक्तूबर तक चलेगा जागरुकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को महिला एवं बाल विकास आनी के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर आनी और आंगनबाड़ी के वृत कुंगश में भारतीय न्याय संहिता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर आनी में अधिवक्ता राजकमल ने छात्रों को कानून की जानकारियां दीं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास पर्यावेक्षिका चंदेश, स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर मौजूद रहे। वहीं, कुंगश वृत में पर्यवेक्षक मीनाराम की अगुआई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा, मीनाक्षी, संतोष आदि वृत्त की सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं को कानूनी जानकारियां दीं। सीडीपीओ आनी इंद्रसिंह गर्ग ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मिशन शक्ति के तहत संकल्प-हब फॉर महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान चार अक्तूबर तक जारी रहेगा।