फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हाटकोटी में स्वस्थ खान-पान पर जागरूकता अभियान

विज्ञापन
हाटकोटी बाजार में नुक्कड़ नाटिका का मंचन करते सरस्वतीनगर काॅलेज के छात्र। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर के विद्यार्थियों ने हाटकोटी बाजार में स्वस्थ खान-पान के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह पहल पोषण रसायन सप्ताह-2026 के पांचवें दिन नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से की गई। कार्यक्रम की थीम सोचें वैश्विक, खाएं स्थानीय रखी गई थी। विद्यार्थियों ने पोषण रसायन सप्ताह—रैपर के पीछे विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें पैकेज्ड और अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के चयन में सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। लोगों को बताया गया कि आकर्षक पैकेजिंग देखकर प्रभावित न हों। इसके बजाय, पैकेट के पीछे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। नाटक में खाद्य पदार्थों के घटकों, पोषण संबंधी जानकारी और समाप्ति तिथि की जांच करने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने स्थानीय, ताजा, पौष्टिक और घर के बने भोजन को प्राथमिकता देने के लिए भी प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के बाद विद्यार्थियों ने एक जागरूकता रैली भी निकाली। इस अभियान में ईको क्लब, एनएसएस, महिला प्रकोष्ठ और रोवर-रेंजर के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। डॉ. शालू डोगरा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें