रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर की कोठी पंचायत में 19 दिसंबर को बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में लोगों को बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे लगेगा। क्षेत्र में कार्यरत सभी बैंक खाताधारक शिविर में भाग लेंगे। सभी खाताधारकों से आग्रह किया है कि वे शिविर में भाग लेते समय बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, जिससे मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की जा सके। शिविर में अधिक लोग आएं और लाभ उठाएं।