फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक उपचार की ओर लौट रहा समाज, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा : धर्मेश रमोत्रा

विज्ञापन
एसडीएम रोहडू को सुगंधबाला का पौधा भेंट करते उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अ​धिकारी मोहिंद्र ​सिं
विज्ञापन
रोहड़ू में आयुष ग्राम कार्यक्रम के तहत लगा जागरूकता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल अधिकारी कार्यालय के सभागार में सोमवार को आयुष ग्राम कार्यक्रम के तहत जागरूकता एवं संवेदनशीलता पर शिविर लगाया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम धर्मेश रमोत्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अब लोग प्राकृतिक उपचार की ओर लौट रहे हैं। लोगों का भरोसा आयुर्वेद पर आधारित जीवन शैली की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी डाॅ. मोहेंद्र सिंह ने की। डाॅ. इंद्रवेश ने औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सुगंधबाला के पौधे और अतीस के बीज वितरित किए गए, ताकि ग्रामीण स्तर पर औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा मिल सके। आयुष ग्राम कार्यक्रम के तहत 16 मार्च को चपोटी में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति से संबंधित परामर्श और सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी टिक्कर, बाल विकास परियोजना अधिकारी डाॅ. मोनिका नेटा, आयुर्वेदा विभाग से गोवर्धन, देव कृषण, दलीप सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें