फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बगाहर में लगा जागरूकता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल की बगाहर पंचायत में तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर की अध्यक्षता में एक दिवसीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम जागरूकता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर कल्याण अधिकारी ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर में उद्यान विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र जस्टा ने कहा कि समाज की समस्त जातियों के लोगों को किसी भी धार्मिक स्थल स्कूल कॉलेज समारोह या सार्वजनिक स्थानों पर जाने की स्वतंत्रता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें