लैलन स्कूल में विश्व मौखिक दिवस जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र: स्वास्थ्य विभाग। स्रोत : विभा
रामपुर बुशहर। राजकीय उच्च स्कूल लैलन में शुक्रवार को विश्व मौखिक दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरविक और ललित प्रथम स्थान रहे। अनन्या व सुमाक्षी द्वितीय स्थान और आरव व शिवोम ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मोहित, साक्षी ने पहला, वंशिका, लक्ष्य ने दूसरा स्थान और एनरिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने विद्यार्थियों को जागरूकता शिविर के बारे में जानकारी दी।
लैलन स्कूल में विश्व मौखिक दिवस जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र: स्वास्थ्य विभाग। स्रोत : विभा