फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिविर में छात्रों को दी साइबर ठगी से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नाबार्ड के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की प्रेमनगर शाखा की ओर से शनिवार को करेवथी पंचायत के शैलग स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्रारंभिक विद्यालय में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण योजनाओं और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बैंक शाखा प्रबंधक संदीप ठाकुर ने बचत खाता, सावधि जमा, एटीएम सुविधा, विभिन्न ऋण योजनाओं और बैंकिंग लेन-देन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। अभिभावकों को बच्चों के भविष्य के लिए बैंक की सपनों का संचय योजना की जानकारी भी दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया समझाई गई। शिविर में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए। इस अवसर पर जेबीटी अनुपमा, शास्त्री कैलाश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें