संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ब्रौ शाखा ने पनाशा गांव में नाबार्ड के सौजन्य से वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल पनाशा अध्यक्ष किरण बाला और वार्ड सदस्य केशव राम ने की। शिविर में शाखा प्रबंधक मनोज नेगी और धर्मपाल ने लोगों को ऑनलाइन होने की धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जागरूक किया।
इसमें लोगों को ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने और लॉटरी, अनजान कॉल से सावधान रहने का आग्रह किया। इसमें अलावा लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर में डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, भीम एप, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।