फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कॉलेज में चलाया भांग उखाड़ो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में शनिवार को भांग उखाड़ो एवं खरपतवार हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्य पूनम मेहता ने किया। इसमें प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया। महाविद्यालय परिसर और स्टेडियम में उगी भांग तथा अन्य खरपतवारों को उखाड़कर साफ-सफाई की गई। प्रतिभागियों ने परिसर को स्वच्छ, सुंदर और नशामुक्त बनाने का संदेश भी दिया। प्राचार्या पूनम मेहता ने विद्यार्थियों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में भी विद्यार्थियों की भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें