पीएमश्री कन्या स्कूल रामपुर में जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शुक्रवार को रैबीज पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगा। शिविर का आयोजन पशुपालन विभाग रामपुर ने किया। जागरूकता शिविर में स्कूल की 760 छात्राओं ने भाग लिया। पशु चिकित्सक अनिल शर्मा ने स्कूल की छात्राओं को रैबीज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को लावारिस कुत्तों के आक्रामक रवैये, उनके लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया। उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि कार्यक्रमों से छात्राओं ने रैबीज के बारे में जानकारी प्राप्त की।