कल्पा पंचायत कार्यालय में संयुक्त जागरुकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा पंचायत में वीरवार को जागरुकता शिविर लगाया गया। यह जागरुकता शिविर कल्पा पंचायत, रोघी पंचायत, दुनी पंचायत और युवारिंगी पंचायत के लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया। शिविर में संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस संयुक्त जागरुकता शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कई लोगों ने विभागों के अधिकारियों से योजनाओं को लेकर प्रश्न भी पूछे, जिसको अधिकारियों ने जानकारी दी। उपनिदेशक उद्यान विभाग किन्नौर बीएस नेगी ने बताया कि कल्पा पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एंव जनजाति विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, अग्रणी बैंक, स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग शामिल रहे। इस दौरान सभी अधिकारियों ने संबंधित विभागों की ओर से चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कल्पा पंचायत की प्रधान सरीता नेगी, पंचायत प्रधान युवारिंगी गंगा नेगी, जिला परिषद सदस्य सरीता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।