फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज में पटाखों के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं पटाखों के दुष्प्रभावों पर आयोजित विशेष व्याख्यान के अवसर
विज्ञापन
विशेष व्याख्यान में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में दिवाली के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और पटाखों के दुष्प्रभावों को लेकर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। व्याख्यान में डॉ. गौरव सूद ने कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं और सूक्ष्म कण श्वसन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। वहीं, तेज आवाज से मानसिक तनाव, नींद में बाधा और सुनने की क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पटाखों का दुष्प्रभाव केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि पशु-पक्षी और पर्यावरण भी इससे प्रभावित होते हैं। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और न्यायालयों के आसपास निर्धारित शांत क्षेत्रों में पटाखों का प्रयोग वर्जित है। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण के निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वायु एवं ध्वनि प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से पटाखे न फोड़ने और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से दिवाली मनाने का आह्वान किया। साथ ही अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी प्रदूषणमुक्त दिवाली के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर उपप्राचार्य कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर, डॉ. मदन ठाकुर और प्रो. राजेश कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें