फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली में सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली में शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयेाजन किया। कार्यक्रम में 300 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के बारे में जानकारी हासिल की। आरटीओ रामपुर जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुक्रवार को समापन हो चुका है। इस कड़ी में रामपुर, आनी, किन्नौर जिले में लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया है। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित सामग्री भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना था। छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आरटीओ जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि यह जानकारी वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों के लिए उपयोगी है। सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देने से लोगों को सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, आरटीओ रामपुर, कॉलेज, स्कूल, संस्थान, आईटीआई व अन्य सभी के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। आरटीओ जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस अभियान से उम्मीद है कि लोगों में जागरूकता पैदा हुई होगी और आने वाले समय में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम व अन्य सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें