चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर के अंतर्गत वार्ड नंबर-6 में समाधान शिविर लगा। अध्यक्षता नगर पंचायत चौपाल की अध्यक्ष बिमला मलिक ने की। इस शिविर में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। लोगों की शिकायतें भी सुनी गईं। समस्याओं के समाधान को शीघ्र निपटाने का आश्वासन दिया। नागरिकों से अपील की गई कि गीला और सूखा कूड़ा सफाई मित्रों को अलग-अलग करके दें। शिविर में वार्ड नंबर-6 के पार्षद शिवलाल भोटा, पूर्व पार्षद सत्या मधाइक, आशा कार्यकर्ता, नगर पंचायत के अधिकारी और सफाई कर्मियों ने भाग लिया।