फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक समारोह में मेधावी बच्चे को सम्म
विज्ञापन
मिल्क फेड चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने स्कूल को दिए 31 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। प्रदेश मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय को प्रोत्साहन के लिए 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। विद्यालय प्रशासन और एसएमसी ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने लोकनृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। विद्यालय के पूर्व मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बुद्धि सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष परस राम, जिला परिषद सदस्य रीमा ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव एडवोकेट दलीप जोशी, एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा, प्रधान सुनीता शर्मा, उपप्रधान राज कुमार, सीएचटी नीना चौहान सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें