फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय शतरंज के लिए अवनी और कृष ठाकुर का चयन

विज्ञापन
अंडर -14 खेलकूद एवं सास्कृतिक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कोटेश्वर पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
. अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में कोटेश्वर पब्लिक स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कोटेश्वर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुमारसैन के विद्यार्थियों ने अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। शतरंज प्रतियोगिता में कोटेश्वर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बालिका वर्ग में अवनी सूद और बालक वर्ग में कृष ठाकुर का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोटेश्वर पब्लिक स्कूल के छात्र वर्ग के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग खो-खो में उपविजेता का खिताब हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रामचैक ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित अवनी सूद और कृष ठाकुर को विशेष शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें