फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अवंतिका ने प्रदेशभर में हासिल किया सातवां स्थान

विज्ञापन
स्नेहा। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में जाख नर्सिंग कॉलेज ने टॉप-10 में बनाई जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के खनेरी स्थित जाख नर्सिंग संस्थान ने बीएससी तृतीय वर्ष के छठे सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षा में प्रदेश में टॉप-10 में जगह बनाई है। संस्थान की अवंतिका ने 8.67 एसजीपीए अंक लेकर पूरे प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है, जबकि अपने संस्थान में टॉप किया है। इसके अलावा अंशिका और अर्चना ने 8.29 एसजीपीए अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्नेहा रानी ने 8.24 एसजीपीए अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया है। संस्थान में अध्ययनरत सभी छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर यह परीक्षा उत्तीर्ण की। कॉलेज की प्रबंधक निदेशक अनिरुद्ध मित्तल ने सभी उत्तीर्ण हुई छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने अवंतिका को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मित्तल ने कहा कि अवंतिका हर परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर संस्थान का नाम रोशन कर रही है। संस्थान के प्रबंध निदेशक राजन मित्तल और सचिव सुमिता मित्तल ने भी छात्राओं को पूरे प्रदेश में टॉप टेन में जगह पाने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्थान हर साल बेहतरीन परीक्षा परिणाम दे रहा है। इसके लिए संस्थान के शिक्षक बधाई के पात्र हैं। बीते वर्ष सितंबर में हुई परीक्षा में भी संस्थान की छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाई थी। मित्तल ने कहा कि संस्थान में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल दिया जा रहा है। यही कारण है कि पिछले चार साल में इस संस्थान की छात्राओं ने पूरे प्रदेश में टॉप देन में लगातार अपनी जगह कायम की है। उन्होंने सभी शिक्षकों को इस बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

स्नेहा। स्रोत : संस्थान

स्नेहा। स्रोत : संस्थान

स्नेहा। स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें