फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल स्पर्धा में अरबिंदो घोष सदन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वपल्ली बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड संस्थान नोगली के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने संस्थान में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया। प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि हमारे भारत देश में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यान चंद की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर सदन स्तर पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चारों सदनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अरबिंदो घोष सदन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, गांधी सदन उप विजेता रहा। संस्थान की प्रधानाचार्या सीमा भारद्वाज ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संस्थान इस तरह की गतिविधियों का आयोजन समय समय पर करता रहता है, ताकि भावी अध्यापक खेल भावना को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र को अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकें। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें