फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग उत्सव के लिए कलाकारों के ऑडिशन 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सदस्यीय कमेटी करेगी कलाकारों का चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नेहरू मैदान में दो दिवसीय 15 से 16 अगस्त तक ठियोग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन 11 और 12 अगस्त को होंगे। यह ऑडिशन शाली बाजार के सरायं हॉल में लिए जाएंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा ने बताया कि कमेटी के सदस्य प्रतिभा के आधार पर कलाकारों का चयन करेंगे। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी का कार्यभार संगीत के प्रोफेसर महेंद्र राठौर को दिया जाएगा। कमेटी के अन्य सदस्यों में जिला भाषा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और आकाशवाणी के हुकुम शर्मा शामिल होंगे। नगर परिषद के वार्ड नंबर-सात के पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा परिषद का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऑडिशन के लिए 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नगर परिषद के कार्यालय में आकर अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए mctheoggmail. पर आवेदन किए जा सकते हैं। ऑडिशन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लिए जाएंगे। ठियोग उत्सव देश के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें