फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फागू सेब नियंत्रण केंद्र कैंटीन की नीलामी 4 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के फागू स्थित सेब नियंत्रण केंद्र की कैंटीन संचालन के लिए तीन वर्षों की अवधि के लिए नीलामी प्रक्रिया 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह नीलामी 2026-27, 2027-28 और 2028-29 सत्रों के लिए की जा रही है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 11:30 बजे संबंधित कार्यालय में पहुंचकर बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। एसडीएम शशांक गुप्ता की ओर से जारी सूचना के अनुसार बोली में भाग लेने वाले व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। नीलामी में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को 10 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि जमा करवानी होगी। वहीं किसी भी प्रकार के बकायादार को इस प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सफल बोलीदाता को 15 दिनों के भीतर बोली राशि का आधा भाग जमा करना होगा, जबकि शेष राशि एक माह के भीतर अदा करनी होगी। इसके अलावा चयनित बोलीदाता को 50 रुपये के स्टांप पेपर पर अनुबंध करना भी अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन न करने की स्थिति में कैंटीन आवंटन रद्द किया जा सकता है और पुन: नीलामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें