फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव मंदिर में चोरी का प्रयास, दानपात्र तोड़ा

विज्ञापन
नित्थर के बूढ़ा महादेव मंदिर में चोरों ने तोड़ा दानपात्र। संवाद
विज्ञापन
मंदिर परिसर से सरिया, आरी और ब्लेड बरामद, दानपात्र में नहीं थी नकदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर क्षेत्र के आराध्य देव बूढ़ा महादेव के मंदिर में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी का प्रयास किया। घटना 17 नवंबर की है। मंदिर में रखा दानपात्र टूटा हुआ मिला, जबकि मौके से सरिया, आरी और ब्लेड भी बरामद हुए हैं। हालांकि, दानपात्र में कोई नकदी नहीं थी। जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को देवता बूढ़ा महादेव धनाह गांव में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान देहरा गांव के अधिकांश लोग भी कार्यक्रम में मौजूद थे। मंदिर में सन्नाटा देखकर अज्ञात व्यक्ति ने चोरी का प्रयास किया। बुधवार को जब देवता मंदिर लौटे तो दानपात्र टूटा हुआ मिला। मंदिर परिसर में औजार भी पड़े थे। मंदिर के कार्यकारी कारदार ताबे राम ठाकुर ने बताया कि दानपात्र में नकदी नहीं होने के कारण कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने और अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नित्थर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम होती हैं, इसलिए इस घटना को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें