फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूतेश्वर महादेव मंदिर ढरोपा के पास ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास

विज्ञापन
गड़ेज पंचायत के भूतेश्वर महादेव मंदिर के समीप से चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी करने का किया प्रयास
विज्ञापन
नित्थर( कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की गड़ेच पंचायत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मंदिर भूतेश्वर महादेव मंदिर ढरोपा में ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास किया गया। यह मामला सोमवार रात करीब 1:00 बजे पेश आया। भूतेश्वर महादेव मंदिर ढरोपा के पास नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिसके कनेक्शन जोड़े जाने हैं। चोरों ने उसको उतारकर कॉपर की प्लेट को तो निकाल लिया, लेकिन इनकी कोशिश उस समय नाकाम हुई, जब रात के समय ढरोपा गांव में एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब हो गई। बुजुर्ग को अस्पताल ले जा रहे लोगों ने जब ट्रांसफार्मर के पास रोशनी देखी, तो लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे डरकर शातिर वहां से भाग गए। लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, पर हाथ नहीं आ पाए।उधर, सहायक अभियंता विद्युत विभाग निरमंड अश्वनी और लाइनमैन ने कहा कि ट्रांसफार्मर को शातिरों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। एक कॉपर की प्लेट लेकर भाग गए हैं। गनीमत रही कि गांव के लोग समय पर आ गए। इससे विभाग को तो नुकसान होना ही था। साथ ही ढरोपा गांव के ग्रामीणों को भी कई दिनों तक बिजली सप्लाई बाधित होने से समस्या का सामना करना पड़ना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें