फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शथला गांव में गलत तरीके से घर में घुसने की कोशिश, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शिमला जिले की कुमारसैन तहसील के शथला गांव में गलत तरीके से घर में घुसने का मामला दर्ज किया गया है। शथला के 45 वर्षीय भूपेश मखैक की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस में दी शिकायत में भूपेश मखैक ने आरोप लगाया कि 22 दिसंबर को शाम को आल्दी गांव के 29 वर्षीय अंकुश ठाकुर ने पवन जरेट के घर में गलत तरीके से घुसने की कोशिश की। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला गंभीर है और पुलिस हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना को लेकर शथला और आस पास के गांवों के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शथला गांव जैसे शांत इलाके में ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें