फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थानेश्वर इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
आत्मा राम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कप में विजेता टीम थानेश्वर इलेवन शिवान ट्रॉफी लेते हुए।
विज्ञापन
कंडागई में आत्मा राम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन


जिप अध्यक्ष ने प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेताओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर के कंडागई हिल व्यू मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला थानेश्वर इलेवन शिवान ने जीत लिया है। रझाना की टीम को हराकर शिवान ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार पहुंचे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कंडागई में आत्मा राम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 14 मई से शुरू हुई थी। इसमें कुल्लू और शिमला जिले की 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ व्युंगल पंचायत के प्रधान जालप राम ने किया। समापन पर मुख्यातिथि पंकज परमार ने कहा कि खेलों का जीवन में काफी महत्व है। इस तरह की ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिताएं ग्रामीण इलाकों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल स्पर्धाओं में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर आयोजक क्लब के प्रधान पंकज ठाकुर, उप प्रधान विकेश ठाकुर, अनिल ठाकुर, रामकृष्ण नेगी, रवि परमार, अनिल सरवत, चमन ठाकुर, ललित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें