चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल मुख्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया। बैंक कर्मचारियों ने सुबह बैंक आकर जब तोड़फोड़ देखी और इसकी सूचना प्रबंधक को दी। एसबीआई के प्रबंधक नाथू राम जस्टा ने चौपाल थाना को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर नेपाल मूल के आरोपी भीम बहादुर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुशांत शर्मा ने बताया सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आए एक नेपाल मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।