रामपुर कॉलेज में मैप टू ग्राउंड बारे जानकारी देते कमांडिंग ऑफिसर। स्रोत: प्रबंधन
रामपुर कॉलेज में एटीसी-222 का चल रहा प्रशिक्षण शिविर
मैप-टू-ग्राउंड एवं ग्राउंड-टू-मैप के बारे में दी जानकारी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में एटीसी-222 का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। सोमवार को मैप-टू-ग्राउंड एवं ग्राउंड-टू-मैप विषय के बारे में जानकारी दी गई। ड्रिल के साथ सुबह का कार्यक्रम शुरू हुआ। कैडेट्स को फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया। आठ एचपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार ने कैडेट्स को मैप-टू-ग्राउंड और ग्राउंड-टू-मैप विषय पर जानकारी दी। उन्होंने जीआर प्लॉट करने की प्रक्रिया बारे कैडेट्स को जागरूक किया। शिविर के दौरान कैडेट अपॉइंटमेंट के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। प्रक्रिया में विभिन्न रैंक और जिम्मेदारियों के साथ कैडेट्स का चयन किया गया। रामपुर से आई फायर फाइटिंग टीम ने कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा और फायर फाइटिंग संबंधी व्याख्यान दिया, जिसमें आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के विभिन्न तरीकों की जानकारी प्रदान की गई। कर्नल बीएमएस परमार ने कैडेट्स को एनसीसी के मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व के प्रति प्रेरित किया। प्रशिक्षण शिविर में 510 कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिसमें 3 कॉलेज और 13 स्कूल के विद्यार्थी हैं।