फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कैडेट्स ने सीखी फायरिंग और मानचित्र के बारे में जाना

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में चल रहे प्र​शिक्षण ​शिविर में कैडेट को मान​चित्र पठन की जानकारी देते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में चल रहा 8 एचपी बटालियन एनसीसी का एटीसी-222 प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन


संवाद समाचार एजेंसी
रामपुर बुशहर।
8 एचपी बटालियन एनसीसी की ओर से रामपुर कॉलेज में एटीसी-222 प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस. परमार के नेतृत्व में कैडेटों को विभिन्न सैन्य और नेतृत्व संबंधी प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। रविवार को कर्नल परमार ने कैडेट्स को फायरिंग सिखाई और मानचित्र के बारे में जानकारी दी। प्रथम सत्र में एसडी और एसडब्ल्यू कैडेट्स को ड्रिल प्रशिक्षण दिया गया। इसमें गार्ड लगाना, वीआईपी आगमन पर गार्ड की कार्रवाई और क्वार्टर गार्ड की सुरक्षा व्यवस्था शामिल थी। द्वितीय सत्र में जेडी और जेडब्ल्यू कैडेट्स को हथियार का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद एसडी और एसडब्ल्यू कैडेट्स ने मानचित्र पठन का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान मानचित्र के महत्व पर जोर दिया गया। बताया गया कि यह किसी स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में कितना सहायक होता है। कैडेट्स ने सड़क मार्ग, पगडंडी, कृषि क्षेत्र, पर्वतीय क्षेत्र, टीला और समोच्च रेखा जैसी भौगोलिक विशेषताओं की पहचान करना सीखा। दिन के अंतिम सत्र में एएनओ अर्जित ने सशस्त्र बलों पर एक व्याख्यान दिया। उन्होंने देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका समझाई। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात सेनाओं के कार्य और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। कैडेटों को युद्धकाल और शांतिकाल में दिए जाने वाले सैन्य पुरस्कारों से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें