राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल में एनएसयूआई के कार्यकर्ता नशा निवारण को लेकर छात्राओं को
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एनएसयूआई इकाई रामपुर ने राजकीय कन्या विद्यालय रामपुर में नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्राओं को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। साथ ही छात्राओं को नशे की लत से बचने और नशा बेचने वालों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। अभियान में कन्या विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रेम पॉल दुल्टा सहित अन्य शिक्षकों ने भी समाज सहित बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर एनएसयूआई के मीडिया प्रदेश संयोजक रोहित भैक, पूर्व संगठन सचिव साहिल मेहता और युवा कार्यकर्ता लक्ष्य ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।