पटवार एवं कानूनगो संघ रोहड़ू की कार्यकारिणी का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पटवार एवं कानूनगो संघ रोहड़ू की विशेष बैठक सोमवार को रोहड़ू में हुई। इस अवसर पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन कानूनगो कमल किशोर की अध्यक्षता में सर्वसहमति से किया गया। कार्यकारिणी में अश्वनी रूमाण को पटवार एवं कानूनगो संघ रोहड़ू का प्रधान नियुक्त किया गया। इनके अलावा अभिषेक कश्यप को महासचिव, चंद्र कला को वरिष्ठ उपप्रधान, बालकृष्ण को उपप्रधान, कमलेश को प्रेस सचिव, मंजीत ठाकुर को मुख्य सलाहकार, निशा शर्मा को कोषाध्यक्ष और हरी दास को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकारिणी के सदस्यों ने मालाएं पहनाकर अभिनंदन भी किया।