फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भीमाकाली मंदिर में अष्टमी को श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर में माता के दर्शन के लिए कतार में श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बंगाल समेत कई राज्यों के भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचे सराहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
सराहन के माता भीमाकाली मंदिर में अष्टमी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंगलवार को मंदिर में सुबह 6:00 बजे से श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो शाम तक लगीं रहीं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कई घंटों कतारों में लग माता के दर्शन के लिए इंतजार किया। अष्टमी पूजन के लिए बंगाल और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सराहन पहुंचे थे। सराहन के आसपास खराब और तंग सड़क में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। सराहन क्षेत्र के लोग छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए भी मंदिर में पहुंचे थे। कई लोग नई गाड़ियों के साथ माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। माता भीमाकाली मंदिर के मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा ने भी बताया कि अष्टमी पर बंगाल के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं की संख्या अन्य नवरात्र की अपेक्षा काफी रही। भीमाकाली मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि अष्टमी के दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सराहन बाजार में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से रौनक बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें