फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अब घर में ही बीमारियों की स्क्रीनिंग करेंगी आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। अब घर में ही आंख, नाक और मुंह से जुड़ी बीमारियों से संबंधित रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। आशा कार्यकर्ता स्क्रीनिंग में गंभीर स्थिति को देखते ही मरीज को अस्पताल के लिए रेफर भी कर सकेंगी। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वाधान में आनी ब्लॉक की 37 पंचायतों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को इससे संबंधित रोगों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


बीएमओ आनी डॉ़ भागवत प्रकाश मेहता ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इसमे पहले दिन सीएचओ निधि शर्मा, सुशीला शर्मा ने दांतों कि देखभाल आंखों के रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी। दूसरे सत्र में प्रशिक्षित प्रभा ज्योति, स्वीटी शर्मा ने नाक, कान और गले में होने वाले रोगों और वायरस की पहचान और बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया। डॉ़ भागवत प्रकाश ने बताया कि आनी ब्लॉक की 37 पंचायतों में 66 आशा कार्यकर्ता कार्य कर रही हैं।

गांव में कोई भी आपातकालीन स्थिति जैसे दुर्घटना या अन्य स्थिति में घायल, बीमार रोगियों को मौके पर कैसे सुरक्षित रखा जाए, यह सब बातें सिखाई गई है। डॉ़ मेहता ने जनता से आग्रह किया कि किसी के भी बीमार होने पर स्वयं इलाज करने में जल्दी न करें और अपने नजदीकी हेल्थ सेंटर या नजदीक सरकारी अस्पताल में जाकर जांच करवाएं।
विज्ञापन


गांव में आपात स्थिति में आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करें। कार्यशाला में बीएमओ डाॅ. भागवत प्रकाश मेहता, ट्रेनर सीएचओ निधि शर्मा, सुशीला शर्मा, प्रभा ज्योति, स्वीटी शर्मा और आशा वर्कर यूनियन की प्रधान सरोज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें