राजकीय माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स हॉस्टल सरकाघाट के लिए यंगपा स्कूल की छात्रा का हॉस्टल के लिए चय
भावानगर (किन्नौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला यांगपा-2 की नौवीं कक्षा की छात्रा आरजू नेगी का राजकीय माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स हॉस्टल मंडी सरकाघाट के लिए चयन हुआ है। वह हॉस्टल में बास्केटबाल का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। कला अध्यापक किरण बिष्ट ने दो साल तक छात्रा को बास्केटबॉल की कोचिंग दी, लेकिन स्कूल बास्केटबाल का ग्राउंड नहीं है। कला अध्यापक ने एक पोल डालकर सरिये का रिंग बनाकर मिट्टी के छोटे से ग्राउंड में आरजू को खेल की बारीकियां सिखाईं। इस उपलब्धि पर स्कूल में आरजू नेगी को शुभकामनाएं दीं और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एसएमसी अध्यक्षा रीता कुमारी ने कहा कि आरजू ने गांव और जिला किन्नौर का नाम रोशन किया है। एसएमसी सदस्यों ने भी कला अध्यापक को टोपी खाता बनाकर सम्मानित किया। छात्रा के चयन पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
- संवाद