फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जघोरी के वेद प्रकाश का भारतीय सेना में चयन

विज्ञापन
आर्यावर्त संस्थान के छात्र वेद प्रकाश ने भारतीय सेना में पाया चयन। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के जघोरी गांव से संबंध रखने वाले होनहार छात्र वेद प्रकाश का भारतीय सेना में चयन हुआ है। वेद का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर क्लर्क के पद पर हुआ है। वेद प्रकाश रामपुर बुशहर के अग्रणी शिक्षण संस्थान आर्यावर्त इंस्टीट्यूट के छात्र हैं। उनके पिता गोपाल सिंह और माता कृष्णी देवी ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताई है। आर्यावर्त संस्थान के प्रबंध निदेशक पीयूष प्रार्थी ने वेद प्रकाश की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से संबंध रखने वाले युवाओं का भारतीय सेना जैसी गौरवशाली संस्था में चयन होना रामपुर और आर्यावर्त संस्थान के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें