रोहडू़। रामपुर के दत्तनगर में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहडू़ के छात्र आर्यन चौहान ने दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया है।
आर्यन ने 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।