फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल की अरशिता पिर्टा का सेना में लेफ्टिनेंट के लिए चयन

विज्ञापन
सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुई जुब्बल की अरशिता पिर्टा
विज्ञापन
राेहड़ू। जुब्बल के झालड़ी गांव की अरशिता पिर्टा का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। बेटी के चयन होने पर पिता विजय सिंह पिर्टा और माता अनिशा पिर्टा भी उत्साहित हैं। अरशिता को भारतीय सेना के शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) वुमन के माध्यम से चयनित किया गया है। वह अब 11 महीने की अपनी सैन्य ट्रेनिंग बिहार के गया में स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में करेंगी। अरशिता की स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल से हुई है। इसके बाद बीई की डिग्री चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से ली। अरशिता के पिता विजय सिंह पिर्टा केमिस्ट शॉप चलाते हैं, जबकि माता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लालपानी में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अरशिता के माता-पिता का कहना है कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें