फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाको में सेना का वाहन पलटा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर नाको से कुछ आगे सड़क पर सेना का एक वाहन ब्रेक फेल होने के कारण अचानक पलट गया। इस दुर्घटना में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। यह हादसा मंगलवार शाम को हुआ। हादसा इतना अचानक हुआ कि आगे चल रहा एक अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गया। वह वाहन भी पलट गया। इस घटना में कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सेना के वाहन के ब्रेक फेल होना ही हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें