रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधा कृष्णन बीएड, एमएड संस्थान नोगली रामपुर बुशहर ने सोमवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें संस्थान के चारों सदनों के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी के संरक्षण पर आधारित पोस्टर बनाए । इस अवसर पर सर्वपल्ली परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कौटल्य सदन से अर्जुन ने हासिल किया। इस सदन के प्रीति, इशिता, साक्षी, संगीता, अमन, आयुषी, पोमिता और कनिका ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा द्वितीय स्थान पर गौतम बुद्ध सदन से इशान, रानी, अदिति, साक्षी ने और तृतीय स्थान पर एकलव्य सदन से कृष्णा सिमरन बिंदु और शीतल ने हासिल किया। संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. मुकेश शर्मा ने सभी को बधाई दी।