फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में रेड़ी बाजार में में दुकानदारों को बांटे एप्रन, कैप और दस्ताने

विज्ञापन
झाकड़ी में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान दुकानदारों को सफाई बारे जागरूक करते। स्रोत : परियोजना प्रब
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्वच्छता पखवाड़े के तहत झाकड़ी के रेड़ी बाजार में दुकानदारों को खाद्य सामग्री तैयार करने और परोसने के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान दुकानदारों को एप्रन, कैप और दस्ताने वितरित किए गए। अभियान के दौरान कारोबारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ दुकानों और आसपास के क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। उन्हें खाद्य सामग्री को स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी जागरूक किया गया। अभियान में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि खाद्य सामग्री तैयार करने और ग्राहकों को परोसने के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। बाजारों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की सुरक्षित हैंडलिंग से न केवल बेहतर वातावरण तैयार होता है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में भी मदद मिलती है। स्वच्छता पखवाड़े के तहत इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से आमजन और व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें