फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू और कोटखाई में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्जरी, मनोचिकित्सा और कम्युनिटी मेडिसिन की सेवाएं होंगी मजबूत

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्वास्थ्य विभाग ने रोहड़ू और कोटखाई में तीन चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञों) की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इससे सर्जरी, मनोचिकित्सा और कम्युनिटी मेडिसिन की सेवाएं मजबूत होंगी। ये आदेश पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेशों के अनुसार, डॉ. चंद्र वीर को कम्युनिटी मेडिसिन में पीजी पूरी करने के बाद सिविल अस्पताल रोहड़ू में तैनात किया गया है। उनकी तैनाती से सामुदायिक स्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी सेवाओं को लाभ मिलेगा। डॉ. तनुजा कायस्थ को सर्जरी में पीजी पूरी करने के बाद सीएचसी कोटखाई में नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती से मरीजों को सर्जरी संबंधी विशेषज्ञ परामर्श और उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, डॉ. अनमोल शर्मा को मनोचिकित्सा में पीजी पूरी करने के बाद रोहड़ू अस्पताल में तैनात किया गया है। उनकी नियुक्ति से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार, परामर्श और जरूरतमंद मरीजों को समय पर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इन नियुक्तियों से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिलने, उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भरता कम करने और स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें