फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांगणा मशोग की पुष्पा बनीं सहायक प्रोफेसर

Sat, 07 Oct 2023 04:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। पांगणा मशोग गांव की पुष्पा गुलेरिया पुत्री भीम सिंह बॉटनी में प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक प्रोफेसर बनी हैं। पुष्पा की इस उपलब्धि से पांगणा में खुशी की लहर है। पुष्पा की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक स्कूल मशोग से हुई है। 12वीं की शिक्षा पांगणा से उत्तीर्ण कर बीएससी की पढ़ाई करसोग कॉलेज से की। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बॉटनी में एमएससी की पढ़ाई की है। पुष्पा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई और गुरुजनों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें