फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए 30 मार्च तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र-1110 रामपुर से इच्छुक अभ्यर्थियों को पढ़ाई करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। अभ्यर्थी प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र-1110 राजकीय महाविद्यालय रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि सक्षम अधिकारी की ओर से जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की तिथि अब 30 मार्च तक बढ़ा दी है। यह निर्णय उन विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान करने के लिए लिया गया है, जो किसी कारण वश समय सीमा पर प्रवेश और पुन: पंजीकरण नहीं कर सके। इग्नू ने सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम, मेरिट आधारित पाठ्यक्रम और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम को छोड़कर बाकी सभी विषयों के लिए प्रवेश की तिथि 30 मार्च तक कर दी है। इग्नू ने पहले से अध्ययनरत शिक्षार्थियों के लिए सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम को छोड़कर पुन: पंजीकरण की तिथि को भी 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 मार्च कर दिया है। समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने प्रवेश लेने वाले सभी इच्छुक अभ्यर्थियों एवं पहले से पंजीकृत विद्यार्थियों को प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए आग्रह किया है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। आवेदन की प्रक्रिया इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इग्नू से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 रामपुर में आकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें