फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज में बीवॉक में जल्द शुरू होंगे आवदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2021 से कौशल आधारित डिग्री पाठ्यक्रम चलाए जा रहे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में वर्ष 2021 से बैचलर ऑफ वोकेशनल (बीवॉक) के अंतर्गत रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विषयों में कौशल आधारित डिग्री पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के कौशल को विकसित करना और उन्हें उद्योगों के लिए रोजगार योग्य बनाना है। बैचलर ऑफ वोकेशनल (बीवॉक) के नए सत्र में शीघ्र आवेदन शुरू होने वाले हैं। इसके लिए काॅलेज प्रबंधन छात्रों को जागरूक कर रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने बताया कि बीवॉक डिग्री कार्यक्रम वर्ष 2021 से निरंतर सफलता के साथ चल रहा है। ऑन जॉब ट्रेनिंग इस कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाता है और उनके कौशल को निखारा जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है। पिछले पांच वर्षों में महाविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अत्यंत सराहनीय रहा है। बीवॉक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. सुनील नेगी ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि कौशल आधारित शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है और बीवॉक पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार दोनों के अवसर प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें