रामपुर बुशहर। रामपुर डाक मंडल की ओर से रामपुर बुशहर के अंतर्गत डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अभिकर्ता (एजेंटों) की भर्ती की जा रही है। इसकी अधिसूचना रामपुर डाक मंडल ने जारी कर दी है। इस बारे में जानकारी किसी भी नजदीकी डाकघर से प्राप्त की जा सकती है। डाक मंडल रामपुर के अधीक्षक दिनेश ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस बारे में अधीक्षक डाकघर रामपुर डाक मंडल रामपुर को अपना प्रार्थनापत्र संबंधित दस्तावेज समेत 20 जुलाई तक भेज सकता है। अधिक जानकारी के लिए अधीक्षक डाकघर रामपुर बुशहर मंडल के दूरभाष नंबर 01782-234032 या किसी नजदीकी डाकघर से संपर्क किया जा सकता है।