फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश से सेब और गुठलीदार फल प्रभावित, सब्जी को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नमी, ठंड और धूप की कमी से फूल झड़ने, फल सेटिंग में कमी और रोग बढ़ने का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र के ऊपरी और मध्य क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तापमान में गिरावट ने बागवानी क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। बारिश से बागवानी प्रभावित हो रही है। वहीं, सब्जी उत्पादन को फायदा मिलेगा। मौसम में आए इस बदलाव का सबसे अधिक असर गुठलीदार फलों (स्टोन फ्रूट) की फसलों पर देखा जा रहा है। सेब की फसल भी संवेदनशील अवस्था में होने के कारण प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इन दिनों प्लम, खुमानी, आड़ू और बादाम जैसी स्टोन फ्रूट इस समय फूल और प्रारंभिक विकास के चरण में है। लगातार नमी, ठंड और धूप की कमी के कारण इन फसलों के फूल झड़ने, फल सेटिंग में कमी और रोगों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। बागवानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ, तो उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। सेब की फसल में लोअर बेल्ट क्षेत्रों में इस समय फ्लाॅवरिंग का दौर चल रहा है। तापमान में गिरावट के चलते फूल सिकुड़ने और खराब होने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी सेब की फसल शुरुआती अवस्था में है, इसलिए वहां के बागवानों को फिलहाल ज्यादा नुकसान की आशंका नहीं है। बारिश कृषि फसलों की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बताई जा रही है। इन दिनों मटर की फसल तैयार होने के करीब है और यह बारिश इसके लिए लाभकारी साबित हो रही है। वहीं, फूलगोभी और बंद गोभी की फसलें अभी शुरुआती अवस्था में हैं, जिन्हें भी इस नमी से फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम संतुलित रहा तो सब्जी उत्पादन में इस बार अच्छी पैदावार मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें